कोरोना के मायाजाल नें दुनिया को अपने वश में कर लिया है। कातिल कोरोना दिन-दोगुना और रात चौगुना की रफ्तार से बढ़ता जा रहा है जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा। भारत में तो ये दिन-प्रतीदिन नई- नई उच्चाईयों को छूता जा रहा है। बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 55 हजार से भी ज्यादा केस आये हैं। इसी के साथ-साथ कोरोना का आकड़ा हमारे देश में 16 लाख तक पहूँच चूका है। सवास्थय मंत्रालय के अनुसार भारत में 24 घंटों में कोरोना के 55,079 केस दर्ज किये गये हैं जो कि अभी तक में 24 घंटों का सब से बड़ा आकड़ा है । 24 घंटो के अंतर्गत 779 लोगों ने अपनी जान कोरोना के चलते गवा दी।
भारत में कोरोना केस से राहत भी काफी मिली है जो कि देश के लिए काफी सकरात्मक पहलू है। जैसे-जैसे कोरोना के केसों में बढ़ोतरी हो रही है, वैसे ही कोरोना से राहत की रफ्तार भी बढ़ रही है। अब तक साढ़े दस लाख से भी जयादा लोग देश में कोरोना के संक्रमण से उभर चूके हैं।
सवासथ्य मंत्रालय के अपडेटेड आकड़ों की बात करें तो भारत में कूल 16 लाख 38 हजार 871 मामले सामने आ चूके हैं। इनमें से भारत में 5 लाख 45 हजार 318 एक्टीव केस हैं। मौत का आकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। देश में 35,747 लोगों की मौत हो चूकी है।
महाराष्ट्र कोरोना से पीड़ित
देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले हैं महाराष्ट्र से ही आये हैं। महाराष्ट्र में कुल 1,48,454 एक्टीव केस हैं। आखिरी के 24 घंटों में 2021 नए कोरोना केस जुड़ गये हैं। वही अच्छी बात ये है कि 8860 लोगों ने बीते 24 घंटों में कोरोना को मात दे दी है। वही दल्ली की बात करें तो राजधानी में कूल 10,743 एक्टीव केस मौजूद हैं। कूल मिलाकर दिलली में 1,19,724 कोरोना के मरीज ठीक हो चूके हैं। वही कोरोना से मरने वालों की संख्य़ा दिल्ली में 3936 पहँच गयी है।